Relational

Nothing is Good or Bad – Just Thoughts Only

Have you ever thought? What is good? What is bad? In fact we have no definition of ‘good’ or ‘bad’, which may be equally applicable in all conditions? Every condition, situation or feeling is in our mind only. If our mind likes something, we start calling it ‘good’ or beautiful and we behave accordingly. If something does not appeal to or irritates our mind, that becomes bad, ugly or a bad omen for us. Accordingly we develop a negative attitude towards that person or situation.

If we consider honestly, nothing is good or bad, neither a situation, nor an event nor a person! It is, what it is, in its natural form. Its our attitude, which makes it good or bad.The truth is this, that this world appears to us as we look at it, as we think about it, as we start perceiving it. Different people visit a tourist place at different times and describe it differently because their perception is different, although the place remains the same. People describe a place’s beauty due to their preformed notions, so you may find different descriptions of a same place.The same happens with events or persons. So the world around us is nothing but the projection of our thoughts. We should perceive the life as it is, in its natural form, without any bias of our conditioning.

If you like someone, he or she becomes your friend and the one your mind disapproves of, he or she may appear your enemy! The moment one gets close to someone, affections deepens and the moment this affection withers, detachment begins. So it is our thoughts only, which make a person, thing or condition ‘good’ or ‘bad’.

It has been rightly said by some one:

Only feelings change, nothing else happens
Love and hatred flow from the same heart !

अच्छा या बुरा – सिर्फ एक सोच

कभी सोचा आपने कि, अच्छा क्या है, बुरा क्या है? हमारे पास कोई ऐसी परिभाषा नहीं है अच्छे-बुरे की, जो सभी परिस्थितियों में एक समान रूप से लागू हो. सारा खेल मन का है. जो हमारे मन को अच्छा लगता है, उसे ही हम अच्छा या सुंदर कहते हैं. उसी के अनुसार हम व्यवहार भी करते हैं. जो बात हमारे मन को अच्छी नहीं लगती, वही हमारे लिए असुंदर, बुरी या अशुभ लगने लगती है. और उसी के साथ उस परिस्तिथी या व्यक्ति के प्रति हमारा व्यवहार नकारात्मक (निगेटिव) होता जाता है.

अगर इमानदारी से देखें तो कोई भी चीज़ अच्छी या बुरी होती ही नहीं है. वह तो वो ही होती है जो वो है.उसकी अच्छाई या बुराई हमारे नज़रिए पर निर्भर होती है. इमानदारी की बात तो ये है, कि ये संसार हमें वैसा ही दिखने लगता है जैसी हमारी सोच होती है. कई लोग एक ही स्थान को अलग अलग समय पर देखते हैं, स्थान वो ही रहता है, पर सब उस स्थान को, देखते अपने नज़रिए, अपने पूर्वाग्रहों के साथ ही हैं. तो उनके वर्णन में फर्क आ जाता है. ये ही घटनाओं के साथ होता है. इसीलिए ये संसार हमको वैसा ही दिखता है, जैसी हमारी दृष्टि होती है. जैसी हमारी धारणा बनती जाती है. ज़िंदगी को उसी शक्ल में देखना चाहिए, जैसी वो है !! न की जैसी वो दिखनी या होनी चाहिए !!

आप जिसे चाहते हैं वो आपका मित्र हो जाता है, और जिसे मन नहीं चाहता वो गैर या दुश्मन भी लग सकता है. जहाँ किसी से आपकी निकटता हुई, अपनत्व का घेरा अपने आप बढ़ने लगता है और जहां अपनत्व का घेरा टूटा, अलगाव बढ़ने लगता है. हमारी सोच ही किसी वस्तु, विषय, परिस्थिति या व्यक्ति को अच्छा या बुरा बना देती है. किसी ने ठीक ही कहा है:

अहसास बदल जाते हैं बस और कुछ नहीं
वर्ना मुहब्बत और नफरत एक ही दिल से होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *